'बिग बुली' कहने के बाद मालदीव पर भड़के जयशंकर, वीडियो पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

भारत और मालदीव के बीच विवाद कुछ महीनों से लगातार चल रहा है। लेकिन इस वक्त भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने मालदीव के मुहम्मद मुइज्जू को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मजेदार बात ये है कि इस जवाब के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी एक पोस्ट सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा।
जयशंकर का वीडियो पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक कैप्शन लिखा था। इस दौरान जयशंकर अपनी किताब व्हाई भारत मैटर्स को लेकर बात कर रहे थे लोगों को सवाल के जवाब दे रहे थे।
विदेश मंत्री ने मालदीव को जवाब देते हुए कहा कि, ''जब आप भारत को बुली के तौर पर देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि 'बदमाश' संकट में फंसे अपने पड़ोसी मुल्कों को 4.5 अरब डॉलर नहीं देते। बदमाश कोरोना काल में पड़ोसी देशों को वैक्सीन सप्लाई नहीं करते हैं।
युद्ध से जूझ रहे देशों को खाने-पीने का समान और उर्वरक नहीं भेजते।'' जयशंकर की ये बात अमिताभ बच्चन को काफी पसंद आई थी और उन्होने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ''वाह, क्या बात है सर।'' इसके बाद उनका ये ट्वीट आग की तरह वायरल हो रहा है।
जयशंकर ने क्यों कही ये बात?
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुहम्मद मुइज्जू ने भारत को बिग बुली कहकर संबोधित किया था। उनका कहना था कि हम छोटे देश हैं लेकिन किसी को हमें किसी को बुली करने का अधिकार नहीं प्राप्त है। इस दौरान बिना नाम लिए मुइज्जू ने भारत पर निशाना साधा था। गौरतलब है कि इसी बात का जवाब जयशंकर ने दिया है।
अमिताभ बच्चन के रिएक्शन के बाद लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। वो जयशंकर और अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो और पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications