..................... Jaipur Wholesaler Is Selling Replica Of Nita Ambani ₹500-Cr Necklace Under ₹200 - Hindi Filmibeat

Nita Ambani के 500 करोड़ वाले हार की बन गई सस्ती कॉपी, कीमत इतनी कम कि आम लोग 10-12 खरीद लें

Nita Ambani

Nita Ambani Necklace Replica: क्या आपको नीता अंबानी द्वारा अपने बेटे अनंत और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान पहना गया शानदार हरे रंग का स्टोन वाला नेकलेस याद है?

नीता अंबानी के इस बेहतरीन एमेरल्ड नेकलेस ने फैशन स्टेटमेंट बनाया और कई लोगों को इंफ्लुएंस किया। साथ ही, इसने अपनी कीमत के कारण भी सुर्खियां बटोरीं। इस हार की कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि, क्या आप यकीन करेंगे कि वही डिज़ाइन अब मार्केट में 200 रुपये से भी कम में मौजूद है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जयपुर, राजस्थान के एक थोक व्यापारी ने नीता अंबानी के 500 करोड़ रुपये के नेकलेस की रेप्लिका को इतनी कीमत पर बेचा है कि आप हैरान रह जाएंगे और इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आपको बता दें कि विजय वासवानी संस ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसे वीवी संस के नाम से जाना जाता है, उन्होंने नीता अंबानी 500 करोड़ वाले हार के रेप्लिका नेकलेस की कीमत मात्र 178 रुपये रखी है।

वीवी संस के कर्मचारियों द्वारा की गई घोषणा का वीडियो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिसमें बिजनेसमैन हर्ष गोयनका भी शामिल हैं, जिन्होंने इसे एक्स पर पोस्ट किया है। ऐसा लग रहा है कि ज्वैलर्स द्वारा बनाए गए मार्केटिंग वीडियो को देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट पर कैप्शन दिया, "अब क्या बोलूं।"

इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए, जिसमें बताया गया कि नीता अंबानी ने इस भव्य समारोह में जो शानदार कीमती हार पहना था, उसका रेप्लिका बनाया गया है। वीडियो पर एक कमेंट में लिखा था, "गलती से यह वीडियो नीता अंबानी जी ना देख लें।"

एक अन्य एक्स यूजर ने अपनी पत्नी के लिए शादी की सालगिरह के गिफ्ट के रूप में रेप्लिका हार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। जल्द ही, गोयनका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और कहा, "उसे कीमत मत बताओ।"

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X