जापान तक पहुंचा जेलर का जादू, तमन्ना भाटिया के Kaavaalaa सॉन्ग पर लड़के ने किया धमाकेदार डांस!

रजनीकांत की धमाकेदार फिल्म जेलर को लेकर चर्चा हैं और इसके साथ तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया एक गाना कावाला भी धूम मचा रहा है। इस गाने की दीवानगी का आलम ये है कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी इस गाने पर रील्स सामने आ रहे हैं।
कई लोगों ने इस गाने को अपनी अपनी स्टाइल में रिक्रिएट किया है लेकिन अब शानदार वीडियो जापान से सामने आया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक जापानी शख्स डांस कर रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और शिल्पा राव ने गाया है। जापानी शख्स के इस वीडियोकी बात करें वो काफी बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रहा है और इस शख्स ने तमन्ना की तरह ही स्टेप्स को मैच करने की भी कोशिश की है। पोस्ट के कैप्शन में काकेताकु ने लिखा, "जापान से कावला।"
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं और इस जापानी लड़के की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि जापानी लोग इंडियन गानों पर इस तरह से रील्स बनाएं या फिर किसी गाने पर डांस करें। लोगों के कमेंट्स बात करें तो एक का कहना है, "आप बहुत बेहतरीन हैं।"
दूसरे ने टिप्पणी की, "आपकी चाल अद्भुत है।" वास्तव में और बढ़िया। आपकी चालें बहुत स्टाइलिश हैं,'' तीसरे ने व्यक्त किया। चौथे ने कहा, ''हे भगवान, बहुत सहज। मुझे आपकी हरकतें बहुत पसंद हैं, भाई। हिलना जारी रखें। दक्षिण भारत से ढेर सारा प्यार।"
इस तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन वीडियो क्रिएटर के द्वारा किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। रजनीकांत की फिल्म कावाला की बात करें तो ये काफी चल रही है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications