सिर चढ़कर बोल रहा है इस फिल्म का क्रेज, चेन्नई- बेंगलुरु में कंपनियों ने किया छुट्टी का ऐलान, होगी बंपर शुरुआत

jailer-offices-in-chennai-bangaluru-declared-holiday-on-august-10-for-rajinikanth-jailer-release

Rajinikanth's Jailer Release: मेगास्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर दक्षिण भारत में किस कदर क्रेज रहता है, ये सभी जानते हैं। इनकी फिल्मों की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं होती है। यही वजह है कि रजनीकांत की आगामी फिल्म 'जेलर' के रिलीज डेट पर चेन्नई- बेंगलुरु में कई कंपनियों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। मेगास्टार लगभग 2 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। लिहाजा, फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्नाह और विनायकन सहित और कई स्टार कलाकार हैं।

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है। फिल्म को साउथ में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

10 अगस्त को छुट्टी का ऐलान, कर्मचारियों को मिला फ्री मूवी टिकट

बहरहाल, लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह इतना ज्यादा है कि अब चेन्नई- बंगलुरु की कुछ कंपनियों ने 10 अगस्त को छुट्टी का ही ऐलान कर दिया है। चेन्नई स्थित कंपनी 'यूएनओ एक्वा केयर' ने चेन्नई, बेंगलुरु, त्रिची, तिरुनेलवेली, चेंगलपट्टू, मट्टुथवानी, अरापालयम और अलगप्पन नगर में अपनी शाखाओं को फिल्म की रिलीज के दिन छुट्टी देने का फैसला किया है। यह निर्णय 10 अगस्त के लिए छुट्टी के आवेदनों की अधिक संख्या के कारण लिया गया था।

कंपनी ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को मुफ्त मूवी टिकट देकर पायरेसी विरोधी उपायों का समर्थन करने के लिए कदम उठा रही है। वे इस बात पर जोर देते हैं कि रजनीकांत एक महान सुपरस्टार हैं जो कई पीढ़ियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jailer rajinikanth rajnikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X