मजेदार और भयानक थी जेल की शूटिंग : रघुवीर

'सलाम बांबे', 'बैंडिट क्वीन', 'लगान', 'दिल्ली 6' और 'पीपली लाइव' जैसी फिल्मों में किरदार निभाने वाले रघुवीर फिल्मोद्योग में 25 से अधिक सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कुछ नकारात्मक किरदार निभाए हैं, 'कालापोर' में भी वह कुछ ऐसी ही भूमिका अदा कर रहे हैं।
रघुवीर ने बताया, "मैं हर किरदार को चुनौती के रूप में लेता हूं। मैंने पहले भी नकारात्मक किरदार निभाए हैं। यह अच्छा है। देखना है कि इस फिल्म के बाद नकारात्मक भूमिकाएं ही निभाता हूं या वापस सकारात्मक किरदारों की ओर रुझान करता हूं।"
मराठी निर्देशक दिनेश पी भोंसले निर्देशित 'कालापोर' जेल सुधार की कहानी कहती है। प्रियांशु चटर्जी, रितुपर्णा सेनगुप्ता और हर्ष छाया अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरो में प्रदर्शित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











