संजू के घर की रोटियों पर जेल प्रशासन का डाका!
लगता है संजय दत्त की ग्रह-दशा हद से ज्यादा खराब चल रही है तभी तो उन्हें जेल के अंदर जाकर भी चैन नहीं मिला। खबर आ रही है कि यरवाडा जेल के प्रशासन ने इस बात के लिए आपत्ति जताई है कि संजय दत्त जेल के अंदर घर का खाना खा रहे हैं। जेल प्रशासन ने इस के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। जेल प्रशासन का कहना है कि यह जेल के नियमों के खिलाफ है, संजय दत्त को भी वही खाना मिलना चाहिए जो जेल के बाकी कैदियों को मिलता है।
मालूम हो कि 16 मई को संजय दत्त ने जब सरेंडर किया था तो उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी कुछ मांगे रखी थीं जिसमें घर का खाना, घर के लाये बिस्तर पर सोना, दवाईयां और सिगरेट पीने की इजाजत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें सिगरेट पीने से मना कर दिया था।
लेकिन एक महीने तक उन्हें घर का खाना खाने और घर के लाये गद्दे पर सोने की इजाजत थी। जिस पर अब यरवाडा जेल ने आपत्ति जतायी है। देखते हैं कि इस बार कोर्ट संजय दत्त के लिए क्या फरमान लेकर आता है।
गौरतलब है कि मुंबई धमाकों में शामिल हुए अवैध हथियारों को अपने पास रखने के जुर्म में सप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनायी है। जिसमें से डेढ़ साल की सजा उन्होंने पहले ही काट ली है। इसलिए अब यरवाडा जेल में उन्हें साढ़े तीन साल का वक्त बिताना है।


Click it and Unblock the Notifications












