लोगों के दिलो को छू जाएगी 'जेल'
निर्देशक मधुर भंडारकर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'जेल' बहुत लोगों को छू जाएगी और जो लोग कभी जेल नहीं गए, उनके लिए यह एक अलग नजरिया पेश करेगी।
भंडारकर ने बताया, "फिल्म बहुत लोगों को छू जाएगी और जो लोग कभी जेल नहीं गए उनको जेल के एक अलग पहलू से परिचित कराएगी ।"
उन्होंने इस बात से इंकार किया वह राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए वास्तविक मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाते हैं। वह 'चांदनी बार' और 'पेज-3' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'जेल' में अभिनेता नील नितिन मुकेश अहम भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications