..................... सलमान- शाहरुख के बाद खत्म हो जाएगा स्टारडम का दौर | Jaideep Ahlawat speaks on Shahrukh Khan and Salman Khan, says last era of stardom! - Hindi Filmibeat

सलमान- शाहरुख के बाद खत्म हो जाएगा स्टारडम का दौर, इस एक्टर ने दे डाला सबसे बड़ा बयान

jaideep ahlawat,

सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान के स्टारडम का क्या आलम है ये किसी से छिपा नहीं हैं। चाहें देश हो या विदेश इन दोनों के चाहने वाले हर जगह है। इन दोनों से पहले किसी भी स्टार का ऐसा स्टारडम देखने को नहीं मिला है। अब इसको लेकर अभिनेता जयदीप अहलावत ने एक बात कही है जो कि खबरों का हिस्सा है। जयदीप ने शाहरुख खान और सलमान खान के स्टारडम को आखिरी बताया है।

जी हां, उनका कहना था कि इस वक्त लगातार बदलाव हो रहा है और सिनेमा में हर दस साल के बाद बड़ा बदलान होता आया है। उन्होने बड़ा बयान देते हुए कहा, ''मेरा ये मानना है कि इस वक्त स्टारडम का आखिरी युग चल रहा है।

मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरा शाहरुख खान या सलमान खान हो सकता है। अब आपको हर काम के लिए आंका जाएगा। अब ऐसे बहुत कम चेहरे होंगे जिन्हें आप कुछ खराब फिल्में करने पर भी फायदा देंगे।''

बयान खबरों का हिस्सा है

बयान खबरों का हिस्सा है

जयदीप का ये बड़ा बयान खबरों का हिस्सा है और इस दौरान पाताल लोक अभिनेता टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत कर रहे थे। ये तो सभी जानते हैं कि इस वक्त अगर आपके पास अच्छा कंटेंट नहीं है तो फिल्मों का चल पाना काफी मुश्किल है।

सलमान खान या शाहरुख खान

सलमान खान या शाहरुख खान

लेकिन स्टारडम में ये मायने नहीं रखता है, सलमान खान या शाहरुख खान अगर कमजोर कहानी के साथ भी आते हैं तो उनकी फ्लॉप फिल्में भी इतना कलेक्शन करतीं हैं कि वो किसी दूसरे एक्टर की सुपरहिट फिल्म के बराबर होता है।

ये स्टारडम ही है

ये स्टारडम ही है

ये स्टारडम ही है। जयदीप काफी शानदार कलाकार हैं और इस वक्त आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म एन एक्शन हीरो को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ।

आयुष्मान खुराना को वो कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं

आयुष्मान खुराना को वो कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना को वो कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। पाताल लोक जैसी सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले जयदीप अहलावत आने वाले समय में कुछ अच्छी फिल्म का हिस्सा भी बनेंगे।

 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार

फिलहाल एन एक्शन हीरो एक लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है और पॉजिटिव रिव्यू के साथ चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X