Jaideep Ahlawat ने जैसे ही शुरू किया डांस, हॉट Malaika के लटके-झटके भी पड़े फीके, वीडियो हुआ वायरल

Jaideep Ahlawat

Jaideep Ahlawat Video: जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग स्किल्स की वजह से भी सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने फिल्म ज्वेल थीफ के गाने 'जादू' पर जबरदस्त डांस कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं, इस बार मेलबर्न में हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में उनके मूव्स ने लोगों को हैरान कर दिया।

जयदीप का शानदार भांगड़ा

शनिवार को IFFM ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जयदीप अहलावत, मलाइका अरोड़ा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा स्टेज पर नजर आए। शुरुआत में मलाइका और मुकेश स्टेप्स फॉलो करने की कोशिश कर रहे थे। तभी मुकेश छाबड़ा जयदीप को आगे आकर डांस स्टेप ट्राई करने को कहते हैं, बस फिर क्या था, यहीं से मच जाता है बवाल।

मलाइका अरोड़ा भी हुईं हैरान

जयदीप ने अचानक डांस करना शुरू किया और अपनी जबरदस्त एनर्जी व परफेक्ट मूव्स से सबका दिल जीत लिया। लोग हॉट मलाइका को छोड़कर सिर्फ जयदीप की तरफ देख रहे थे और मलाइका खुद जयदीप का डांस देखकर हैरान थीं।

सामने बैठे दर्शक जयदीप का डांस देखकर इतने एक्साइटेड हो गए कि 'Once More!' चिल्लाने लगे। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर जयदीप की खूब तारीफ की। एक ने लिखा- 'भाई, मैंने तो मलाइका को आखिर तक नोटिस ही नहीं किया।' तो वहीं किसी ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया- 'Jaideep rock, Malaika shocked.' एक फैन ने तो यहां तक लिखा- "जिस अंदाज में आप खड़े थे और फिर बोले 'अब मैं करूंगा...' बस कमाल था।"

मेलबर्न फेस्टिवल में मिला अवॉर्ड

IFFM में डांस के अलावा जयदीप को एक और बड़ी खुशी मिली। उन्हें वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के दमदार रोल के लिए बेस्ट एक्टर - वेब सीरीज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

जयदीप अहलावत के आने वाले प्रोजेक्ट्स

जयदीप के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही मनोज बाजपेयी की सुपरहिट सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 3' में नजर आएंगे। इस शो को राज एंड डीके बना रहे हैं और इसमें जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरि, दर्शन कुमार, दिलीप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन कुमार शर्मा और हरमन सिंघा जैसे कलाकार भी होंगे। यह शो नवंबर 2025 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

इसके अलावा जयदीप, श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और सिकंदर खेर नजर आएंगे। साथ ही, वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में भी अहम रोल निभाएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: jaideep ahlawat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X