..................... आखिरकार मिल ही गई जय मेहता को अर्द्धांगिनी, At last Jai Mehta finds his Ardhangini - Hindi Filmibeat

आखिरकार मिल ही गई जय मेहता को अर्द्धांगिनी

By Staff


लगभग आठ नौ सौ लड़कियों को देखने परखने के बाद जय मेहता को एक अर्द्धांगिनी पसंद आ गई है. अरे भई, वे विवाह करने नहीं जा रहे हैं, वे तो पहले से ही विवाहित हैं और उनकी पत्नी किन्नरी मेहता स्वयं उनके प्रोडक्शन में सह निर्माता है.

दरअसल वे अर्द्धांगिनी नाम का सीरियल बडे़ ही भव्य स्तर पर बनाने जा रहे हैं. यह शो एक बंगाली परिवार की कहानी पर आधारित है और इस बात में कोई शक नहीं कि शो की भव्यता को देखकर लोगो को संजय लीला भंसाली के देवदास फिल्म के सेट की याद जरुर आ जायेगी.

जब शो को इतना भव्य बनाया जा रहा है तो भला शो की मुख्य नायिका के बारे में लापरवाही कैसे बरती जा सकती है. भंसाली की पारो जब ऐश्वर्या राय जैसी रुपसी बनी थी तो भला जय व किन्नरी अपनी पारो को कैसे साधारण रहने देते. यही वजह थी कि उन्होंने अपने शो की मुख्य नायिका को आठ नौ सौ लड़कियों को परखने के बाद छांटा.

अब जाहिर है कि जय व किन्नरी की नायिका सुंदरता के मामले में ऐश्वर्या राय को टक्कर देती हुई दिखेगी. नायिका की इतनी तारीफ सुनकर आप का मन जरुर मचल रहा होगा कि आखिर वह है कौन?...तो चलिये हम ही बता देते हैं, शो की उस भाग्यशाली नायिका का नाम है सुदीपा सिंह.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X