जय हो की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी शाहरुख के घर मन्नत में!
खबर है कि शाहरुख खान ने सोहेल खान से कहा है कि वो सलमान खान की फिल्म जय हो की स्पेशल स्क्रीनिंग मन्नत में रखें ताकि सुहाना भी फिल्म देख सकें। ये खबर हालांकि अफवाह जैसी प्रतीत हो रही है क्योंकि ना ही शाहरुख खान या सोहेल खान की तरफ से ऐसी कुछ बात कही गयी है। सिर्फ सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी फैन पेज ने ये खबर पोस्ट की है। लेकिन ये बात सुनकर फैंस खुश बहुत हैं कि शाहरुख खान के घर में सलमान खान की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। वैसे भी सलमान खान के फैंस जय हो फिल्म को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। उनका मानना है कि जय हो फिल्म सलमान खान की अभी तक की सबसे अच्छी फिल्म है।
हालांकि सलमान खान ने खुद ये कहा कि जय हो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म ना करने के पीछे उनकी भी गलती है क्योंकि वो दर्शकों को फैंस को वो नहीं दे पाए जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसलिए सलमान खान ने अपने फैंस से माफी भी मांगी और कहा कि जय हो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ना चलने की पूरी जिम्मेदारी वो खुद लेते हैं। इसके पीछे और किसी की कोई गलती नहीं हैी। लेकिन सच तो ये है कि फैंस को वाकई जय हो फिल्म काफी अच्छी लगी है क्योंकि ये एक ऐसी फिल्म है जिसमें सलमान खान ने काफी अलग तरह की एक्टिंग की है और फिल्म के जरिये एक बेहतरीन संदेश भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












