टीवी क्वीन एकता ने भी बोला..सलमान की 'जय हो'
शुक्रवार को पर्दे पर सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म जय हो रिलीज हो गयी। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। यूपी, दिल्ली और बिहार में तो फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करे तो 110 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ कमा लिए हैं और फिल्म समीक्षकों की नजर में सलमान खान की यह फिल्म वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करेगी और आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
अब फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है यह तो दो-एक दिन में पता चल जायेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सलमान के दिवाने केवल दर्शक ही नहं बल्कि बॉलीवुड भी है। टीवी क्वीन एकता कपूर की नजर में सलमान खान बेहद ही ईमानदार व्यक्ति हैं। हालांकि एकता ने कहा कि सलमान की ईमानदारी ही उन्हें अच्छा नेता नहीं बना पायेगी।
एकता से जब 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर लांच पर पूछा गया कि क्या सलमान एक अच्छे नेता बनेंगे? तो उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से सलमान एक अच्छा राजनेता बनने की दृष्टि से बहुत ज्यादा ईमानदार हैं।" उन्होंने कहा, "वह आम आदमी जैसे हैं। वह लोक पुरुष हैं।" फिलहाल मैं उनकी फिल्म जय हो के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म आम जनता के लिए एक मैसेज है जिसमें भ्रस्ट प्रशासन को दिखाया गया है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications