09223138888 पर मिस्ड कॉल कीजिये और मिलिए सलमान खान से
सलमान ने कहा, "जय हो' सामाजिक अन्याय के खिलाफ भारतीयों को एकजुट करने के बारे में है। यह दुनियाभर में संगीत से मोहब्बत करने वाले दोस्तों और समुदायों को एक-दूसरे से जुड़ने की इजाजत देता है। मैं इस पहल पर मिलने वाली प्रतिक्रिया की राह ताक रहा हूं।"
इस एप्लीकेशन का लिंक पाने के लिए संगीत प्रेमी 09223138888 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं या एसएमएस हंगामा टाइप कर 54646 पर भेज सकते हैं। प्रयोक्ता को तीन और दोस्तों के साथ 'फ्रेंड्स-ऑफ फ्रेंड्स' श्रृंखला बनाकर इसे आगे ले जाने की जरूरत है। इस तरह से जिसकी चेन सबसे बड़ी होगी उसे सलमान खान से मिलने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'जय हो' में सलमान खान, तब्बू, डेजी शाह और सारा खान ने लीड रोल किया है। फिल्म सामाजिक मुद्दो पर बनी हुई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सोहैल खान है। पूरे एक साल बाद सलमान खान की फिल्म पर्दे पर आ रही है इसलिए लोगों का इस फिल्म के प्रति काफी उत्सुकता है। फिल्म के गाने पहले ही पसंद किये जा चुके हैं देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?


Click it and Unblock the Notifications
