..................... Jai Ho: Salman Khan is Hot but his Actress Daisy Shah is not impressive - Hindi Filmibeat

'जय हो' में लोगों को सलमान लगे गर्म तो डेजी ठंडी

शुक्रवार को पर्दे पर सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म जय हो रिलीज हो गयी। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। यूपी, दिल्ली और बिहार में तो फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। लोगों को लंबी लाइन के बाद टिकट खरीदते देखा गया।

सर्दी के कड़क मौसम में भी लोग सलमान खान की फिल्म जय हो को देखने के लिए बेकरार दिखे। फिल्म ने पहले दिन इन राज्यों में अच्छी कमाई की है। फिल्म पूरे भारत की 5000 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। लोगों ने फिल्म देखने के बाद एक आम आदमी के रूप में सलमान खान की तारीफ की है।

सलमान के फैंस का कहना है कि सलमान खान के एक्शन में दम है। सलमान खान के अलावा फिल्म की अभिनेत्री डेजी शाह अच्छी नहीं लगी है। फिल्म देखने के बाद हॉल से निकले कुछ लोगों से वनइंडिया से बात की और कहा कि फिल्म में सलमान खान ने जबरदस्त रोल किया है।

लेकिन फिल्म की अभिनेत्री डेजी शाह ने सिवाय निराश करने के और कुछ नहीं किया है। लोगों ने कहा कि डेजी ना फिल्म में हॉट लगी और ना ही उनका अभिनय समझ में आया है। हमें तो डेजी शाह बिल्कुल ठंडी अभिनेत्री लगी।

इससे पहले आपको बता दें कि फिल्म को लेकर काफी एडवांस बुकिंग हुई थी। लोग ने महंगी से महंगी टिकटें खरीदीं थीं। सलमान खान की पूरे एक साल बाद फिल्म रिलीज हो रही थी इसलिए भी फिल्म को लेकर लोग काफी उत्सुक थे।

गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म आम जनता के लिए एक मैसेज है जिसमें भ्रस्ट प्रशासन को दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X