जय हो जैसी भी हो सलमान तो सुपरहिट हैं- दर्शकों का रिव्यू!
जय हो फिल्म एक आम आदमी जय अग्निहोत्री की कहानी है जो कि अपने आस पास कुछ भी गलत होते नहीं देख सकता। जहां एक ओर लोग गलत चीजों को देखकर या तो मुंह फेर लेते हैं या फिर चुप रहकर सबकुछ सह जाते हैं। वहीं जय गलत होते देख चुप नहीं रह पाता और साथ ही वो दूसरों को भी सही का साथ देने के लिए और दूसरों की मदद करने के लिए कहता है। डेजी शाह ने फिल्म में सलमान खान की लेडी लव का किरदार निभाया है लेकिन फिल्म में सच बोला जाए तो डेजी के करने के लिए कुछ खास था ही नहीं। लेकिन डेजी शाह पर शूट किया गया पहला डांस नंबर काफी बेहतरीन था।
सलमान खान के फैंस के अनुसार सलमान खान ने फिल्म में मस्त एक्शन किया है। कुछ ऐक्शन सीक्वेंस तो इतने बेहतरीन थे कि फैंस हैरान ही रह गये। जय हो फिल्म में डेजी शाह और सलमान खान का रोमांस किसी को कुछ खास पसंद नहीं आया। फैंस को डेजी और सलमान के बीच कुछ कैमिस्ट्री नज़र ही नहीं आई। कुछउ फैंस का तो यही कहना था कि फिल्म चाहे जैसी भी हो लेकिन सलमान खान के फिल्म में होने से फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट ही होगी। अब जय हो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आने के बाद ही कहा जा सकता है कि सलमान के फैंस ने दिल से सलमान की जय हो की या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications
