जय हो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से सलमान फ्लॉप नहीं!
सलमान खान के फैंस ने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट करके जय हो फिल्म को इतना सपोर्ट किया है कि इसके सामने हिट फिल्में भी फ्लॉप ही नज़र आ रही हैं। सलमान खान को भाई मानने वाले फैंस को ये कत्तई बर्दाश्त नहीं कि सलमान खान की फिल्म को शाहरुख खान या आमिर खान की फिल्मों से कंपेयर किया जाए। फैंस ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लिखा है कि अगर सलमान खान की फिल्म जय हो को शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस या फिर आमिर खान की धूम 3 से कंपेयर किया जाएगा तो ये जय हो की बहुत बड़ी बेइज्जती होगी। सलमान खान के फैंस लगातार जय हो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रमोट करके फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिकाए रखना चाहते हैं।
कपिल मिश्रा जो कि सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं उन्होंने फेसबुक पर सलमान की जय हो को प्रमोट करते हुए लिखा है- सलमान खान को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कोई फर्क नहीं पड़ता.. वो इस रेस का हिस्सा ही नहीं हैं। वो बाकी एक्टर्स की तरह नहीं हैं वो एक रियल और जनता के आदमी हैं। उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उनके फैंस का उनके लिए प्यार है। वो ऑफ स्क्रीन हीरो हैं। सबसे बेस्ट हैं। हम सभी को जय हो को इस साल की सबसे हिट फिल्म बनाना चाहिए। सभी को जय हो देखने जाना चाहिए। जय हो सलमान खान की अभी तक की बेस्ट फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications












