जय हो- सलमान की पाठशाला!
जय हो फिल्म में सलमान खान ने अपने फैंस को काफी कुछ सिखाने की कोशिश की है। जैसा कि सलमान खान रियल लाइफ में भी एक हीरो ही माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी लाइफ में कई सारे लोगों की मदद की है और हमेशा करते रहे हैं। फिल्म में भी सलमान खान ने यही मैसेज दिया है कि अगर हर एक आदमी अपने जीवन में तीन लोगों की मदद करे तो एक दिन पूरा देश बदल सकता है। किसी की मदद करने के लिए पॉलिटीशियन या कोई बड़ा आदमी होना जरुरी नहीं है। एक आम आदमी भी कई लोगों की मदद कर सकता है। आइये देखते हैं कि सलमान खान की जय हो से क्या क्या सीख सकता है आम आदमी।
पहली बात- पहली बात तो सलमान खान ने जय हो में कही कि एक आम आदमी को कमजोर नहीं समझना चाहिए। आम आदमी के अंदर भी बहुत ताकत होती है। आम आदमी को खुद भी कमजोर नहीं फील करना चाहिए। दूसरी बात- सलमान खान ने ये दिखाया कि जब खुद पर आती है तब तो इंसान किसी भी हद तक जाता है लेकिन जब दूसरों के साथ कुछ गलत होता है तो लोग मुंह फेर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो ही आपकी भी कोई मदद जरुर करेगा। तीसरी बात- अगर हर इँसान तीन लोगों की मदद करे तो ये गिनती चेन पूरे देश में फैल जाएगी और ये देश बेहतर बन सकेगा। पांचवी बात ये कि सच और सही को भले ही शुरुआत में काफी मुश्किलें सहनी पड़ें लेकिन अंत में जीत सच की ही होती है।


Click it and Unblock the Notifications
