सलमान बोले...पहले वादे तो पूरे करो 'केजरी' अंकल
वहीं सलमान खान ने तेजी से बढ़ रही आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर कहा कि पहले केजरीवाल को जनता से किये अपने सारे वादों को पूरा करना चाहिए फिर कहीं जाकर आगे बढ़ने की बात सोचनी चाहिए।
सलमान ने साफ कहा कि कोई भी राजनैतिक पार्टी यहां तक आम आदमी पार्टी भी अपने प्रचार के लिए हमारी आने वाली फिल्म 'जय हो' के गानों और संवादों का प्रयोग नहीं कर सकता है। हमने एक फिल्म बनायी है जिसे कोई भी अपने फायदे के लिए यूज नहीं कर सकता है।
गौरतलब है कि सोशल मुद्दे पर बनी फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। पूरे एक साल बाद पर्दे पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसकी वजह से भी लोगों को इस फिल्म का बेताबी से इंतजार है।
फिल्म में सलमान खान के साथ डेजी शाह, सारा खान, तब्बू और महेश ठाकुर लीड रोल में है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सोहैल खान है। फिल्म के संवाद और गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है देखते हैं फिल्म लोगों को कितना आकर्षित कर पाती है?


Click it and Unblock the Notifications
