जय हो को 100 करोड़ कमाए में याद आई नानी!
जय हो फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 17.5 करोड़ का बिजनेस किया और बाद में आए आंकड़ों के अनुसार जय हो ने पहले हफ्ते कुल मिलाकर 60 करोड़ का बिजनेस किया। ओवरसीज में भी जय हो फिल्म ने अच्छी ही कमाई की लेकिन शाहरुख और आमिर की पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले में ये आंकड़े बहुत ही कम थे। सलमान खान और सोहेल खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी लेकिन सलमान के फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा जब सलमान खान ने खुद ये कहा कि फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी वो खुद लेते हैं क्योंकि वो अपने फैंस को वो नहीं दे सके जिसकी उन्हें एक्सपेक्टेशन थी तो फैंस ने जवाब दिया कि सलमान खान रियल हीरो हैं। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का सलमान खान की फैन फॉलोइँग पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
फिल्हाल जय हो के पास और हफ्ता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुधारने के लिए लेकिन अभी भी ये कहा नहीं जा सकता कि जय हो की कमाई की रफ्तार बढ़ेगी या नहीं। जय हो को ओवरसीज में कुल 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई और न्यूजीलैंड शामिल हैं और अभी तक जय हो ने ओवरसीज में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। तो 2014 की जय हो पहली फिल्म है जिसने ओवरसीज में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications












