..................... Jai Ho and Chennai Express have no comparison says Rohit Shetty - Hindi Filmibeat

जय हो और चेन्नई एक्सप्रेस की तुलना करना बेवकूफी- रोहित शेट्टी!

हर साल बॉक्स ऑफिस पर जब भी तीनों खानों में से किसी की भी फिल्म रिलीज होती है तो उससे पहले रिलीज हुई बाकी दोनों खानों की फिल्मों से कंपेरिजन शुरु हो जाता है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म जय हो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और फिल्म को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला। इसके साथ ही जय हो फिल्म का पिछले साल यानी 2013 में ईद पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और साल के अंत में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म धूम 3 से कंपेयर किया गया। कंपेरिजन के चलते जय हो को सबसे कम कमाई करने की वजह से खराब फिल्म कहा गया। जबकि जय हो फिल्म सलमान खान द्वारा की गयी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। चेन्नई एक्सप्रेस के निर्देशक रोहित शेट्टी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत ही बेवकूफी वाली बात है कि पिछले साल की फिल्म से जय हो की तुलना की जा रही है।

रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाडी़ की शूटिंग करने साउथ अफ्रीका जा रहे हैं और इस शो को लेकर वो बहुत उत्साहित भी हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इसी शो के प्रमोशन के एक ईवेंट के दौरान हाल ही में जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि पिछले साल शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने बेहतरीन कमाई की और उसके बाद आमिर खान की धूम 3 ने उससे भी ज्यादा अच्छा रिस्पॉंस पाया। लेकिन सलमान खान की जय हो को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिल रहा। इसपर रोहित शेट्टी ने कहा आप इसे कॉंट्रोवर्शियल ना करें। चेन्नई एक्सप्रेस तो पिछले साल रिलीज हुई थी और उससे अगर इस साल सलमान खान की जय हो को कंपेयर किया जा रहा है तो ये बहुत ही बेवकूफी वाली बात है।

किससे हुई है आपकी शादी..!

रोहित ने आगे कहा अप और डाउन तो हर एक एक्टर के करियर में लगे ही रहते हैं। ऐसे में किसी को भी किसी से कंपेयर नहीं करना चाहिए। आज सलमान के साथ हुआ है कल हमारे भी साथ हो सकता है। रोहित शेट्टी का मानना है कि किसी भी एक्टर की फिल्म की तुलना किसी और एक्टर की फिल्मों से नही करनी चाहिए। कुल मिलाकर रोहित ने ये कहा कि सलमान खान की फिल्म जय हो को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से कंपेयर ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X