TRAILER: जय गंगाजल, प्रियंका चोपड़ा का एक पंच ही काफी है!
[बॉलीवुड समाचार] प्रियंका चोपड़ा स्टारर जय गंगाजल का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और प्रकाश झा ने प्रियंका चोपड़ा को एंग्री यंग वूमन अवतार में प्रस्तुत किया है। जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा एक एसपी की भूमिका में नज़र आएंगी जिसके अंदर जज़्बा है और लगन है अपने आस पास हो रहे गलत को बदलने की।
और इस बार प्रियंका चोपड़ा का बखूबी साथ दिया है प्रकाश झा जो सहयोगी भूमिका में दमदार लग रहे हैं। फिल्म कहानी है एक भ्रष्ट जिले की जहां नेताओं का आतंक है और ये यूपी, बिहार के हर जिले की कहानी है। लेकिन जिस दम के साथ प्रियंका चोपड़ा लड़ने की कोशिश करती हैं वो धमाकेदार है।
वहीं फिलहाल ट्रेलर में ज़्यादा डायलॉग तो नहीं थे लेकिन ट्रेलर का आखिरी पंच शानदार है। प्रियंका चोपड़ा पुलिस अधिकारी की भूमिका में अलग लग रही हैं और फिल्म में काफी अच्छी स्टारकास्ट दिखाई दे रही है। फिल्म 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है। देखिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications














