TRAILER: 'जय गंगाजल'.. प्रियंका चोपड़ा का दमदार अंदाज.. हिलाकर रख देगा!
[बॉलीवुड न्यूज] प्रियंका चोपड़ा स्टारर जय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में प्रकाश झा ने प्रियंका चोपड़ा को एंग्री यंग वूमन अवतार में प्रस्तुत किया है और सही कह जाए तो दूसरा ट्रेलर पहले ट्रेलर से कहीं ज्यादा बेहतर है।
जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा एक एसपी की भूमिका में नज़र आएंगी। ऐसी एसपी जो अपने इलाके में जुर्म और भ्रष्टाटार को जड़ से खत्म करना चाहती हैं। जिसके अंदर जज़्बा है, सच्चाई है और लगन है। और इस बार प्रियंका चोपड़ा का बखूबी साथ दिया है प्रकाश झा ने.. जो सहयोगी भूमिका में दमदार लग रहे हैं।
SHOCK: 'जय गंगाजल' की रियल HERO प्रियंका चोपड़ा नहीं..
फिल्म कहानी है एक भ्रष्ट जिले की जहां नेताओं का आतंक है। लेकिन जिस दम के साथ प्रियंका चोपड़ा लड़ने की कोशिश करती हैं वो धमाकेदार है। ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म में दमदार डॉयलोग्स देखने मिलेंगे। फिल्म 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications















