श्रीदेवी को देखते हुए टूट गया बेटियों का सब्र, बस अम्मा चिल्लाती रह गईं
Recommended Video

24 तारीख की रात बॉलीवुड के लिए गहरा सदमा लेकर आई। देर रात खबर मिली कि कार्डियाक अरेस्ट के बाद श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में निधन हो गया।
इसके बाद 60 घंटों तक उनकी मौत का कारण बदलता रहा और हर कोई इस घटना को शक की निगाह से देखता रहा। लेकिन इस मौके पर दोनों बेटियों के बारे में न्यूज़ चैनलों ने बिल्कुल नहीं सोचा और कुछ भी लिखते गए।

कुछ सूत्रो ने कल रात की तस्वीर पेश की है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कल रात उनके घर ले जाया गया जहां पूरा कपूर परिवार इकट्ठा था। उन्हें इस तरह चुपचाप पड़ा देख, दोनों बेटियों को संभालना मुश्किल हो गया।
दोनों अम्मा - अम्मा कर चीखती रह गईं। जान्हवी और खुशी फूट फूटकर रो पड़ीं। दोनों को संभालना काफी मुश्किल हो गया। इस दौरान सोनम कपूर उनके साथ रहीं।
अनिल कपूर औऱ संजय कपूर उनका पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। आज सुबह 9.30 बजे से फैन्स और मीडिया उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
