शुरू हो गई 100 करोड़ की धमाकेदार रीमेक, देखिए #FirstPic

कहते हैं ना कि किसी के आने से और किसी के जाने से आपका जीवन थोड़ा सा ठहर तो सकता है लेकिन आगे बढ़ना ही पड़ता है। और जान्हवी कपूर भी श्रीदेवी की मौत के बाद अब मज़बूती के साथ जीवन में आगे बढ़ रही हैं।

जान्हवी ने एक बार फिर धड़क की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से पहली तस्वीर बाहर आ चुकी है जहां जान्हवी कपूर एकदम पारंपरिक अवतार में दिखाई दे रही हैं और बेहद सादी , बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

jahnvi-kapoor-resumes-shooting-dhadak-rumors-arjun-kapoor-shisting-with-boney-kapoor

गौरतलब है कि धड़क, मराठी फिल्म सैराट का आधिकारिक रीमेक है। सैराट पहली मराठी फिल्म है जिसने 100 करोड़ कमाए थे। धड़क को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है और इस फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।

फिल्म जुलाई में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब शायद फिल्म का शेड्यूल थोड़ा आगे बढ़ सकता है। करण जौहर ने अपनी टीम को हिदायत दी है कि जान्हवी पर कोई प्रेशर नहीं बनाया जाएगा और धीरे धीरे ही काम होगा।

दूसरी तरफ एक अजीब सी खबर ने गपशप गली में हंगामा कर रखा है। इस खबर की मानें तो जान्हवी - खुशी और बोनी कपूर को सहारा देने के लिए अर्जुन और अंशुला उन्हीे के साथ शिफ्ट होने वाले हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है ये हम नहीं जानते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X