विराट अनुष्का के रिसेप्शन वाले लुक में फिर से दिखी श्रीदेवी! नीली साड़ी में देख फटी रह गई लोगों की आंखे

Jahnvi Kapoor Recreates Sridevi Blue Saree Look: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को गहनों, साड़ियों और खूबसूरत दिखने का बेहद शौक रहा। अब उनकी इस लीगेसी को उनकी बेटी जाह्नवी कपूर आगे बढ़ा रही हैं और समय समय पर श्रीदेवी की साड़ियां पहनकर और उनके लुक्स को रीक्रिएट कर जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को लोगों को दिलों में फिर से जिंदा कर देती हैं। अब एक बार फिर से जाह्नवी कपूर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
जाह्नवी कपूर को मुंबई में हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान पहली झलक देखते ही हर किसी के जेहन में श्रीदेवी उतर गई हैं। देखते ही श्रीदेवी की याद आ गई है लेकिन जरा सा गौर करने पर पता चलता है कि ये श्रीदेवी नहीं बल्कि उनकी परछाई, उनकी लाडली जाह्नवी कपूर हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की ब्लैक और ब्लू साड़ी वाले लुक को हू-ब-हू रीक्रिएट करती दिखाई दी हैं।
श्रीदेवी के इस लुक की बात करें तो वो 26 दिसंबर 2017 की रात इस साड़ी को पहने विराट अनुष्का के मुंबई वाले रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान श्रीदेवी की ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थी और उनके लुक के भी जमकर चर्चे हुए थे।
ऐसे में जाह्नवी कपूर ने उनकी उसी साड़ी को एकदम वैसे ही ब्लाउज, हेयरस्टाइल और काली बिंदी के साथ कैरी किया। तस्वीरें में श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर में कोई भी अंतर दिखाई हीं दे रहा है। लुक्स के लेकर अदाएं सभी कुछ एक जैसा ही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की साड़ी और या उनके लुक को रीक्रिएट किया है बल्कि इससे पहले भी जाह्नवी कपूर कई बार ऐसा करती दिखाई दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











