किसके हाथ लगेगी Best Debut एक्ट्रेस 2018 की ट्रॉफी - टक्कर जान्हवी कपूर सहित ये 5 नाम
Recommended Video

इस साल केवल दो स्टार किड्स पर हर किसी की नज़र है - सारा अली खान और जान्हवी कपूर। सारा अली खान, जहां रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ डेब्यू कर रही हैं वहीं जान्हवी कपूर, शशांक खेतान की फिल्म धड़क में इशान खट्टर के साथ डेब्यू कर रही हैं। दोनों ही फिल्में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स में बन रही है।
यानि कि इस साल के बेस्ट डेब्यू के लिए दोनों में ज़ोरदार टक्कर होगी। ऐसे में जान्हवी से सारा के साथ इस टक्कर पर किसी ने सवाल पूछा तो जान्हवी ने कहा कि टक्कर की कोई बात नहीं है। सारा में बहुत संभावनाएं हैं, वो बहुत आगे तक जाएंगी। एक दर्शक के तौर पर मैं उसकी सारी फिल्में देखूंगी।

अब जान्हवी, श्रीदेवी के कारण, करण जौहर के काफी करीब हैं। वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान, सैफ अली खान की बेटी हैं और करीना के काफी करीब हैं, इसलिए करण के काफी करीब हैं।
तो ज़ाहिर सी बात है कि सारी अली खान और जान्हवी कपूर पर इस साल हर अवार्ड शो की नज़र रहेगी। अगर पैमाना देखा जाए तो सारा की रोहित शेट्टी फिल्म काफी बड़ी लेकिन धड़क, छोटा धमाका साबित हो सकती है।
जानिए इस साल के पांच बड़े Female Debut -


Click it and Unblock the Notifications