अर्जुन कपूर की बहन ने होने वाली भाभी मलाइका के छुड़ा दिए छक्के, ननद भाभी में हुआ तगड़ा कॉम्पीटिशन

Jahnvi Kapoor Malaika Arora: मुंबई में शुक्रवार को हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड का शानदार आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड इवेंट में तमाम स्टार्स एक से बढ़कर एक बेहतरीन लुक्स में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं और जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें से ज्यादा सुर्खियो में रहा मलाइका अरोड़ा और जाह्नवी कपूर का लुक।
जाह्नवी मलाइका का बोल्डनेस कॉम्पीटिशन
दरअसल, जाह्नवी कपूर जहां अर्जुन कपूर की बहन हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा अर्जुन की गर्लफ्रेंड हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है दोनों में से किसका बोल्ड लुक दूसरे पर भारी रहा। इस कॉम्पीटिशन में जाह्नवी कपूर जरा बाजी सी मारती दिखाई दे रही हैं।
जाह्नवी कपूर का लुक
जाह्नवी कपूर इस दौरान हाई स्लिट शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंचीं थीं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने बेहद बेबाक अंदाज में अपनी कर्वी बॉडी रेड कार्पेट पर जमकर फ्लॉन्ट की है। लाउड मेकअप और वेवी बाल जाह्नवी कपूर के इस लुक में चार चांद लगा रहे थे।
मलाइका अरोड़ा का लुक
इसके साथ ही बात करें मलाइका अरोड़ा के लुक की तो मलाइका इस दौरान ऑल ब्लैक लुक और हाई हील्स में दिखाई दीं। इसके साथ ही हसीना ने अपने बालों को काफी काफी स्टाइलिश अंदाज में बांधा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications