बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग पर भड़की जान्हवी कपूर, बोलीं- बांग्लादेश में जो हो....
Jahnvi Kapoor On Dipu Chandra: हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से लिंचिंग की गई। इस गंभीर घटना पर जहां ज्यादातर लोग चुप हैं, वहीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस हिंसा को 'नरसंहार' बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर 'दीपू चंद्र दास' नाम से एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बहुत ही क्रूर और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि यह कोई एक घटना नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। जान्हवी ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें इस लिंचिंग के बारे में जानकारी नहीं है तो वे इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें और सवाल पूछें। उन्होंने यह भी कहा कि इतना सब देखने के बाद भी अगर गुस्सा नहीं आता, तो यह हमारी सोच पर सवाल खड़ा करता है।
आगे उन्होंने लिखा कि हम दुनिया के दूसरे देशों में हो रही घटनाओं पर दुख जताते हैं, लेकिन जब हमारे अपने लोग जिंदा जला दिए जाते हैं, तब भी हम चुप रहते हैं। उन्होंने हर तरह के उग्रवाद और हिंसा का विरोध करने की बात कही और कहा कि इंसानियत को बचाने के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
इस मामले पर जहां चारों तरफ खामोशी है, वहीं जान्हवी कपूर की हिम्मत और साफ बात रखने की लोग तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही अभिनेता राम चरण के साथ फिल्म 'पेड्डी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म से उनका लुक सामने आने के बाद दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












