श्रीदेवी की खुशी के लिए - जान्हवी कपूर ने ऐसे मनाया अपना 21वां जन्मदिन, देखिए PICS
Recommended Video

कहते हैं ना कि मां कहीं भी हो, बच्चों को हमेशा खुश ही देखना चाहती है और इसलिए अपनी मां की खुशी के लिए जान्हवी कपूर ने अपना 21वां जन्मदिन खुश होकर मनाने की कोशिश की।
जान्हवी को उनके चाहने वालों ने, दोस्तों ने, फैन्स ने जितने भी केक भेजे, वो सारे केक लेकर जान्हवी एक अनाथालय पहुंच गईं और उन्हीं बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

गौरतलब है कि श्रीदेवी के जाने के बाद, पूरा कपूर परिवार उनके बच्चों के लिए ढाल बनकर खड़ा है। खासतौर से सारे भाई बहन - रिया, सोनम, अंशुला, अर्जुन, शनाया मिलकर, खुशी और जान्हवी का सपोर्ट सिस्टम बन चुके हैं।
अपने 21वें जन्मदिन को जान्हवी कपूर ने सादगी से मनाया लेकिन दिन खत्म होते होते, उनके भाई बहनों ने उन्हें सरप्राइज़ दिया और जान्हवी ने बोनी कपूर की मौजूदगी में केक काटा।
हालांकि ऐसे समय में भी लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी सुनाने की कोशिश की लेकिन कुछ अच्छे लोगों ने इन लोगों की जमकर क्लास ले ली।
जान्हवी कपूर की तारीफ भी की गई कि किस तरह वो अपने परिवार की खुशी के लिए एकदम हिम्मत और हौसले के साथ चेहरे पर मुस्कान लिए आगे बढ़ रही हैं।
देखिए उनके जन्मदिन की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
