ऐश्वर्या का इंतजार करते रह गए लोग, इधर जाह्नवी कपूर ने Cannes में कर दिया डेब्यू, अब तक नहीं देखा ऐसा लुक

Jahnvi Kapoor

Jahnvi Kapoor Cannes 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड डेब्यू कर लिया है। जाह्नवी कपूर ने बेहद ही खास लुक के साथ रेड कार्पेट पर अपीरेंस दी और सारे के सारे कैमरे ही अपनी ओर कर लिए। जाह्नवी कपूर ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।

जाह्नवी कपूर का कान्स डेब्यू

जाह्नवी कपूर ने कांस में अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया है। उन्होंने बेबी पिंक कलर का आउटफिट पहना है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी कपूर का कान्स डेब्यू आउटफिट बेहद ही खूबसूरत है।

जाह्नवी कपूर का लुक

जाह्नवी ने टिशू स्कर्ट के साथ कोर्सेट पेयर किया था। साथ ही उन्होंने दुपट्टे को स्टाइल करते हुए अपने सिर को ढका हुआ है। जाह्नवी के लुक को पर्ल ज्वैलरी के कंप्लीट किया गया है। उनकी फोटोज देखकर लोगों को श्रीदेवी की याद आ गई है। इन फोटोज से लोगों को नजरें नहीं हट रही हैं।

Take a Poll

होमाबाउंड का कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर

जाह्नवी ने तरुण तहलानी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना है। सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब तारीफ हो रही है। ये जाह्नवी का अपनी मां के लिए ट्रिब्यूट है। बता दें जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी पहुंचे हैं। जाह्नवी की फिल्म होमाबाउंड का कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है।

डायरेक्टर-एक्टर ने संभाली ड्रेस

रेड कार्पेट पर जाह्नवी को उनकी ड्रेस के साथ ईशान और डायरेक्ट नीरज हेल्प करते हुए नजर आए। उनका लुक वायरल हो रहा है। बता दें जाह्नवी को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन खुशी और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पहुंचे हैं। उनकी फोटोज कांस से वायरल हुई थीं।

More from Filmibeat

Read more about: jahnvi kapoor cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X