Smriti Irani को आंटी बुला रही थीं जान्हवी कपूर, केंद्रीय मंत्री बोलीं- आंटी किसको बोला... ये आज कल के बच्चे..

Smriti Irani Jahnvi Kapoor Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और ये एक्ट्रेस आज 26 साल की हो गई हैं। ऐसे में जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और उनकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस का एक ऐसा ही वीडियो पूर्व अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भी वायरल हो रहा है। दोनों का ये वीडियो काफी पुराना है।
दरअसल, इस वीडियो को खुद स्मृति ईरानी ने ही इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हुए मजेदार वाकया बताया था। और आज जाह्नवी कपूर के बर्थडे फैंस के ये वाकया याद आ गया है। इस दौरान जान्हवी स्मृति ईरानी को बार-बार आंटी बोल रही हैं। हालांकि बाद में जान्हवी ने आंटी बोलने पर माफी भी मांगी।
ये वीडियो स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए बताया था कि पहले जान्हवी उन्हें आंटी कह रही थी, फिर प्यार से उन्होंने माफी भी मांगी। ये मामला 2018 का है, जब एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी से जान्हवी कपूर टकरा गई थीं। जिसका वीडियो स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट किया था।
इस वीडियो के कैप्शन में स्मृति ईरानी ने लिखा था- किसी दूसरे के द्वारा शूट किया गया मोमेंट...जब जाह्नवी कपूर आपको लगातार आंटी कह रही हो और फिर प्यार से माफी मांगे और आप कहें, कोई बात नहीं बेटा। ये आज कल के बच्चे।


Click it and Unblock the Notifications