'चेस' बना रहे हैं जगमोहन मूंदड़ा
सुर्खियों में रहने वाली फिल्म 'प्रोवोक्ड' के बाद निर्माता जगमोहन मूंदड़ा अब फिल्म 'चेस' बना रहे हैं।
मूंदड़ा इससे पहले फिल्म 'चेस' का नाम 'बेगुनाह' रखा था। उनकी इस फिल्म में अभिनेत्री उदिता गोस्वामी, अनुज सक्सेना, समीर कोचर, आदित्य राजकपूर, तरीना पटेल, राजेश खट्टर और श्वेता मेनन नजर आएंगी।
इस फिल्म में अनुज सक्सेना का अहम रोल है। मावेरिक प्रोडक्शनस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी फिल्म में निर्माण का काम करेगी। फिल्म की शुटिंग मई महीने के दौरान शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











