मोबाइल वीडियो में सबसे ज्यादा खोजी गईं जगजीत सिंह की गज़लें

जगजीत सिंह की सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली गजलों में झुकी झुकी सी नजर, तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, तुम को देखा तो ये खयाल आया, कोई फरियाद और आप आये जनाब बरसों में रहीं। अपने दौर के सर्वाधिक पसंदीदा और सफल गजल गायक जगजीत सिंह का कैरियर पांच दशकों का था जिसमें उनकी 80 एलबम शामिल हैं।
सबसे ज्यादा खोजे जानी वाली वीडियो में दूसरे पायदान पर विद्या बालन की आने वाली फिल्म द डर्टी पिक्चर रही। वूक्लिप के अनुसार, इस फिल्म में मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी और फिल्म की प्रेरणा रही दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सिल्क स्मिता को भी कई लोगों ने सर्च किया।


Click it and Unblock the Notifications











