आज होगा मुंबई के चंदनवाड़ी में जगजीत सिंह का अंतिम संस्कार

हर कोई ये ही कह रहा है कि जगजीत सिंह ने बहुत जल्द हमारा साथ छोड़ दिया। आपको बता दें कि 23 सितंबर को ब्रेन हैमरेज होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। अस्पताल में उनका लगातार दो ऑपरेशन किया गया था लेकिन उसके बाद से वो कोमा में थे।
जगजीत सिंह की मौत से दुखी लोगों ने भीगी पलकों से कहा कि वो वाकई गजल और संगीत के बादशाह थे। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। ये एक ऐसी क्षति है जिसे कोई पूरी नहीं कर सकता है। भले ही आज जगजीत सिंह सशरीर हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपनी मखमली आवाज और सुरमयी आवाज से वो हमेशा लोगों के दिलों में धड़कते रहेगें।


Click it and Unblock the Notifications











