1 नहीं, दो नहीं.. 4 बड़ी फिल्में हो रही हैं CLASH.. खान, कपूर सब एक साथ
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस का रिलीज डेट फाइनली रिवील कर दिया गया है। बता दें, यह फिल्म पिछले 3 सालों से लटकी हुई है।
जग्गा जासूस की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर ने विराम लगा दिया है। बता दें, रणबीर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। और अब यह रिलीज डेट फाइनल है (hopefully)।
एक 50 करोड़ कमा कर सुपरहिट.. एक 300 करोड़ में भी FLOP
अनुराग बसु की जग्गा जासूस लगभग तीन साल से बन रही है। इस बीच यह फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई, लेकिन फाइनल रिवील नहीं किया गया था।

अब जबकि यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हो रही है, बता दें कि इसी तीन और फिल्में रिलीज हो रही हैं। सैफ अली खान की शेफ, श्रद्धा कपूर की हसीना और श्रीदेवी की फिल्म मॉम..
जग्गा जासूस की रिलीज बार बार पोस्टपोंड होने की सबसे बड़ी वजह है दोबारा शूटिंग। निर्देशक ने फिल्म के कई हिस्सों की दोबारा शूटिंग की है, क्योंकि वे सीन से संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे। बता दें, यह एक म्यूजिक फिल्म है, जिसमें कुल 29 गाने हैं। फिल्म के कई डायलॅाग या सीन को म्यूजिकल तरीके से फिल्माया गया है।
यहां जानें 4 महीनों में आने वाली कुछ बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications