CONFIRM: 3 सालों के बाद.. आखिरकार 2017 में रिलीज होगी ये बॉलीवुड फिल्म!
हमें बताते हुए कोई खुशी या उत्साह नहीं है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' अब इस साल रिलीज नहीं हो रही है। जी हां, कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि जग्गा जासूस को 2017 तक के लिए टाल दिया गया है। खैर, अब यह फाइनल हो चुका है।
डिज्नी ने फिल्म की रिलीज डेट एनाउंस कर दी है। 3 सालों से बन रही यह फिल्म आखिरकार 7 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी। हाल ही में जब रणबीर कपूर से जग्गा जासूस के रिलीज की बात की गई तो उन्होंने कहा, जग्गा जासूस मेरे जिंदगी की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है.. 3 साल से फिल्म बन रही है।
#SHOCK: इस बॉलीवुड फिल्म का नाम तो गिनीज RECORDS में जाना चाहिए!
जग्गा जासूस एक स्पेशल फिल्म है, अलग है और मुश्किल है। अनुराग बसु ने काफी भावनाओं वाली फिल्म बनाई है। रणबीर ने आगे कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जग्गा जासूस एक बेहतरीन फिल्म बने।
हम्म.. हम भी अब चाहते हैं कि जग्गा जासूस बस रिलीज हो जाए। शायद ही बॉलीवुड में कोई फिल्म इतने सालों से बनती- टलती आई हो, जितने समय से जग्गा जासूस बन रही है। अभी भी फिल्म में पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम बचा है।
फिलहाल यहां जानें साल 2017 में किन किन फिल्मों का होने वाला है धमाका-


Click it and Unblock the Notifications














