जग्गा जासूस का ट्रेलर OUT..रणबीर की शानदार एक्टिंग..मजेदार फिल्म की गारंटी
जग्गा जासूस ट्रेलर हुआ रिलीज़।
जग्गा जासूस का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो चुका है और अब फिल्म के लिए आपका उत्साह बिल्कुल बढ़ने वाला है।ट्रेलर देखने के बाद आपको इससे जुड़े कई सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे जैसे फिल्म में इतने गाने क्यों हैं और रणबीर का फिल्म में क्या किरदार है।
अगर आप रणबीर कैटरीना के फैन हैं तो फिल्म को आप ज़रूर देखना चाहेंगे और रणबीर कपूर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। रणबीर कपूर इस फिल्म में भी दिखाने वाले हैं कि वो वाकई एक शानदार एक्टर हैं और हर तरह के रोल में परफेक्ट लगते हैं।
जग्गा जासूस 3 साल से रिलीज़ नहीं हो पा रही थी लेकिन अब आखिरकार फिल्म 14 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और फिल्म ना सिर्फ आप बल्कि बच्चों को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है। वैसे इस बात को कई बार खुद फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु भी बोल चुके है।
आपको खुद भी ट्रेलर देखकर बर्फी और डिस्कवरी चैनल याद आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर एक टीनएज लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो अपने गुमशुदा पापा को खोजने निकल जाता है तो कैटरीना कैफ एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications