जल्‍द सीडी में आयेंगे अमिताभ के डायलॉग

By Priya Srivastava

Producer-Director Puri Jagannath has decided to give a beautiful gift to Amitabh Bachchan.
बुङ्ढा होगा तेरा बार के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने बिग बी को एक शानदार खबर देकर चौका दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही उन्होंने बिग बी को एक सरप्राइज दे दिया है। पुरी जगन्नाथ ने योजना बनाई है कि वह फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ के फैन के लिए अमिताभ बच्चन के डायलॉग की सीडी जारी करेंगे।

पुरी मानते हैं कि बिग बी की एंग्री यंग मैन के रूप में फिर से वापसी हो रही है। बिग बी इस बात से बेहद खुश भी हैं। बिग बी ने अपनी हर बातचीत में यह बताया कि वह पुरी से बहुत प्रभावित हैं। यही वजह है कि बिग बी के लिए पुरी ने खास तोहफे का इंतजाम किया है।

उन्होंने तय किया है कि फिल्म की रिलीज के बाद वे इस सीडी को लोगों के सामने लायेंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय संवाद होंगे। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर से लेकर अब तक के उनके सारे डॉयलॉग इस सीडी में होंगे जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेंगे, पुरी ने कहा कि उन्हें बुङ्ढा होगा तेरा बाप में सबसे अधिक यह संवाद पसंद आता है कि अगर मैं मरूंगा तो गोली से मरूंगा।

ब्लडप्रेशर या शुगर से नहीं। पुरी मानते हैं कि अमितजी एक आदर्श हैं। आज भी मेरे घर के सारे कमरों में उनकी पुरानी फिल्मों की तसवीरें हैं। मैं उन्हें बेहद पसंद करता हूं और हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखता रहूंगा। मैं इस सीडी के माध्यम से उन्हें आभार प्रकट करना चाहता हूं बस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X