जेड गुडी का अंतिम संस्कार

उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए हज़ारों लोग इकट्ठा हुए. एसेक्स के सेंट जॉन्स चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा को बाहर लगी बड़ी स्क्रीनों पर भी दिखाया गया.
इस प्रार्थना सभा में जेड के पति जैक ट्वीड और माँ जैकी समेत कई लोग शामिल हुए.
कैंसर से जूझ रही जेड गुडी का 22 मार्च को निधन हो गया था. उनके शव को लंदन के कई गलियों से होकर गुज़ारा गया जहाँ लोगों ने फूल बरसाए.
जेड की इच्छा के अनुसार उनके दोनों बच्चे पाँच वर्षीय बॉबी और चार वर्षीय फ़्रेडी अपने पिता जेफ़ के साथ ऑस्ट्रेलिया में छुट्टी पर हैं
जेड की पति जैक को एक मामले में सिलसिले में सज़ा सुनाई जानी थी जिसे 16 अप्रैल तक टाल दिया गया. इस कारण जैक अंतिम संस्कार में हिस्सा ले पाए.
प्रार्थना सभा के दौरान उन्होंने आँसू थामते हुए कहा कि जेड के बिना ज़िंदगी वैसी नहीं रहेगी और उनकी याद में एक कविता भी पढ़ी.
दोनों की शादी 22 फ़रवरी को हुई थी और उन्होंने अपनी शादी के समारोह को प्रसारित करने और फ़ोटो का अधिकार- अलग अलग कंपनियों को बेच दिए थे ताकि इससे मिली रक़म उनके दोनों बेटों के बेहतर भविष्य के लिए काम आए.
इसके बाद जेड के परिवार के लोग जेड को दफ़नाने के लिए पास की एक जगह पर ले गए.


Click it and Unblock the Notifications











