Jacuqeline Fernandez पहुंची पटियाला हाउस कोर्ट, मनी लॉंड्रिंग केस में होगी सुनवाई!

Jacqueline Fernandez Reached At Patiala House Court- किक एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इस वक्त अपने एक केस को लेकर चर्चा में है। पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था और उनपर काफी गंभीर आरोप लगे थे। जांच में पता चला था कि जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश ने कुछ मंहगे गिफ्ट दिए थे। इस समय खबर आ रही है कि अभिनेत्री को फिर से कोर्ट में सुनवाई के लिए आना पड़ा है।
एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं थीं। उनकी तस्वीर सामने आई है और इस पर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। 15 नवंबर को उन्हें एक मामले के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी थी।
विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी थी। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज इस केस के चलते काफी परेशान हैं और इसी के कारण उनकी फिल्मों को लेकर कोई नई अपडेट्स सामने आ रहीं हैं।
ठग को लेकर पता चला था कि उसने जैकलीन फर्नांडीज को 5.71 करोड़ रुपये के उपहार दिए थे। ईडी ने दावा किया कि वह जानती थी कि उसे दिए गए उपहार अपराध की आय से थे।
फिलहाल उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आने वाले साल में वो कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। किक 2 को लेकर भी सलमान खान ने उनके नाम का ऐलान किया था।


Click it and Unblock the Notifications











