जैकलीन का नया सफर

इसके बाद उन्होंने साजिद खान की फिल्म हाउसफुल में एक आइटम सांग किया है और अब वह महेश भट्ट की फिल्म मर्डर 2 में नजर आनेवाली हैं लेकिन जैकलीन अभी भी बड़े निर्देशक उनको साइन करने से कतरा रहे हैं। यही वजह है कि जैकलीन अपना ध्यान विज्ञापन फिल्मों की ओर कर रही हैं।
हाल ही में उन्होंने एक बहुत ही मशहूर कैमरा बनानेवाली कंपनी के साथ करार किया है। जैकलीन हम आपके दर्द को समझते हैं कि आपको किस तरह अपने करियर को एक पहचान दिलाने में तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं लेकिन आप कर भी क्या सकती हैं, एक्टिंग तो आपको आती नहीं है और फिर भी आप चाहती हैं कि इंडस्ट्री आपको सर आंखों पर रखे तो यह तो मुमकिन नहीं तो अब आपका आसरा सिर्फ विज्ञापन ही तो हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











