सलमान के बाद अब बाकी खानों संग काम करने को बेताब हैं जैकलीन!
इस ट्रेंड से इतर जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान खान के साथ फिल्म किक में काम किया है और उनका कहना है कि किक में उनका भी किरदार उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सलमान खान का किरदार। हालांकि ये तो सभी को पता है कि सलमान खान की फिल्म है तो सलमान के ही नाम पर चलेगी और फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय सलमान के खाते में ही जाएगा। भले ही सलमान खान अपने को-स्टार्स की कितनी भी तारीफ कर लें लेकिन फिल्म को बिकना तो सलमान के ही नाम पर है।
सलमान खान के साथ काम करने के बाद अब जैकलीन बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार्स के साथ काम करने की इच्छुक हैं। हाल ही में वनइंडिया के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान जब हमने जैकलीन से पूछा कि सलमान खान के साथ काम करने के बाद अब बॉलीवुड के बाकी दो खानों के साथ भी काम करने का इरादा है आपका। इसपर जैकलीन ने कहा- "सलमान खान के साथ एक फिल्म करके ही तो करियर सैटल नहीं हो जाएगा। अब मैं डबल मेहनत करुंगी। आगे बॉलीवुड के बाकी सुपरस्टार्स के साथ भी काम करना चाहती हूं।"
जैकलीन भी ये अच्छी तरह से जानती हैं कि सलमान खान के कैंप में आने के बाद शाहरुख के साथ फिल्म करना तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन आमिर के साथ जरुर उन्हें फिल्म मिल सकती है। तो देखते हैं सलमान के बाद जैकलीन किस सुपरस्टार के साथ जोड़ी बनाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
