OMG जैकलीन की आदर्श जैकलीन ही.. क्या बात है
उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने आदर्श की तस्वीरें पोस्ट कीं और जैकलीन कैनेडी के नाम पर उनका नाम रखने के लिए अपनी मां को धन्यवाद दिया। जैकलीन ने ट्वीट किया, "मेरे आदर्श के नाम पर मेरा नाम रखने के लिए धन्यवाद मां।"
मिस श्रींलका रह चुकी अभिनेत्री जैकलीन ने 2009 में फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन दिनों वो सलमान खान की आने वाली फिल्म किक को लेकर चर्चा में हैं।
सलमान के साथ वो पहली बार काम कर रही हैं लेकिन सलमान का तारीफें और बातें ऐसे करती हैं जैसे लगता है कि वो काफी दिनों से सलमान को जानती हैं।
अपनी हिरोईनों को प्रमोट करने में माहिर सलमान मियां इन दिनों जैकलीन को हर जगह प्रमोट भी कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के पोस्टर लांचिंग पर सलामन ने जैकलीन की तुलना बीते जमाने की सेक्स बम जीनत अमान से कर दी जिसके बाद जैकलीन खुशी से फूले नहीं समा रही हैं।
साजिद नाडियावाला निर्देशित फिल्म किक इस ईद पर रिलीज होगी। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। इस फिल्म से जैकलीन को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं उनकी उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












