जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी आग, धूं धूं कर जलते फ्लोर को देखकर सहमा फैंस का दिल!

इस वक्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को लेकर चर्चा है और उनके फैंस काफी डरे हुए हैँ। बता दें कि बांद्रा पश्चिम के पाली हिल इलाके में नवरोज हिल सोसायटी में आग लग गई। ये वही बिल्डिंग है जहां जैकलीन रहती हैं।
ये बिल्डिंग करीब 17 मंजिल की है और इसके 13वीं मंजिल पर आग लग गई है। खबरों के सामने आते ही लोग एक्ट्रेस को लेकर चिंता में पड़ गए। बता दें कि इसके 14वें मंजिल में बॉलीवुड की ये हसीना रहती है। आग की खबर मिलते ही मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंची और इसपर काबू पाने की जद्दोजहद में लग गईं।
खबरें हैं कि इस दौरान तीन जंबो टैंकरों और एक श्वास उपकरण वैन को 17 मंजिला ऊंची इमारत में तेजी से भेजा गया था। इसके बाद काफी मशक्कत की गई और आग पर काबू पाया गया।
नहीं हुआ कोई नुकसान
सबसे बात ये है किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित निकल आए है। इस दौरान शायद अभिनेत्री अपनी बिल्डिंग में मौजूद नहीं थी। जैकलीन फर्नांडीज का घर कथित तौर पर इमारत में 5 बीएचके का शानदार निवास है। पीटीआई ने एक नागरिक अधिकारी के हवाले से कहा, "नरगिस दत्त रोड पर स्थित आवासीय इमारत में रात करीब 8 बजे आग लग गई।"
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद हैरान जैकलीन फर्नांडीज के फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जैकी की पडी है बस, 14 वाले की क्या हालत है वो बोलो।'' एक ने लिखा, ''आप भगवान का शुक्रिया क्यों नहीं अदा करते कि सिर्फ वह ही नहीं बाकी लोग भी सुरक्षित हैं।'' एक ने लिखा, ''ये जरूर सुकेश की शरारत होगी।'' एक ने लिखा, ''जब कुछ नहीं हुआ तो न्यूज़ क्या बनाने की ज़रूरत थी?'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications