..................... Jacqueline Fernandez will soon start working on kick 2, says sequels are not easy - Hindi Filmibeat

सलमान खान के साथ 'किक 2' के लिए तैयार जैकलीन, कहा- ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी फिल्म

जैकलीन फर्नाडीज फिलहाल बैक टू बैक कई फिल्मों में व्यस्त हैं। लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों में ज्यादातर फिल्में सीक्वल हैं- चाहे वह किक 2 हो या हाउसफुल 4। सीक्वल फिल्मों पर बात करते हुए जैकलीन ने कहा, किसी फिल्म के सीक्वल में काम करना आसान नहीं होता है क्योंकि उनके साथ काफी जिम्मेदारी और उम्मीदें जुड़ी होती हैं।

2014 में आई सलमान खान- जैकलीन स्टारर हिट फिल्म 'किक' के सीक्वल की जबसे घोषणा की गई है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला ने जोरशोर से रिलीज डेट के साथ किक 2 की घोषणा की थी, लेकिन फिर फिल्म के पोस्टपोन की खबरें आने लगीं।

kick 2

किक 2 पर बात करते हुए जैकलीन ने कहा, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। किसी फिल्म के सीक्वल में काम करना आसान नहीं होता है। मैंने 'रेस', 'हाउसफुल', 'जुड़वा 2' जैसी फिल्में भी की है। इन फिल्मों में काम करने का प्रेशर अलग होता है। साजिद नाडियाडवाला किक 2 को ज्यादा बड़ी और बेहतर बनाना चाहते हैं जिसके लिए वह स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X