सुकेश चंद्रशेखर केश: दिल्ली पुलिस के सामने दूसरी बार पूछताछ के लिए नहीं हाजिर होंगी जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के ठगी के मामले में नोटिस दिया है। इसी मामले में 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ करने वाली थी लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जैकलीन सोमवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगी।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस को जैकलीन फर्नांडिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि वो काम के सिलसिले में व्यस्त हैं और पूछताछ में शामिल नहीं हो सकेंगी। Economic Offences Wing (EOW) ने दूसरी बार जैकलीन फर्नांडिस को पूछताछ के लिए बुलाया था।

पहले दिया सेहत का हवाला
पहली बार 29 अगस्त को जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी सेहत का हवाला दिया था और पूछताछ में नहीं शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ये जानना चाहती है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर का क्या कनेक्शन था। चार्जशीट में एक्ट्रेस का भी नाम शामिल है।
चार्जशीट में है जैकलीन का नाम
पुलिस का ये भी कहना है कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर के बारे में सबकुछ पता था लेकिन, फिर भी वो उससे महंगे गिफ्ट लिया करती थी। पुलिस का दावा है कि श्रीलंका में एक्ट्रेस के लिए सुकेश ने घर भी खरीदा था। वहीं, जैकलीन के वकील का कहना है कि सुकेश ने जैकलीन के सामने अपनी पहचान छिपाई थी। जैकलीन के वकील का कहना है कि वो सुकेश को शेखर के नाम से जानती थीं जो कि एक मशहूर राजनीतिक परिवार से है।


Click it and Unblock the Notifications