जैकलीन फर्नांडिस का हॉलीवुड डेब्यू, इस स्टेशन में हुई शूटिंग, निभाएंगी पुलिस ऑफिसर का रोल!
कोरोना काल में जहां सारी फिल्मों शूटिंग्स रुकी हुईं हैं तो वहीं कुछ फिल्मों की रिलीज डेट भी बदल दी गई हैँ। ऐसे में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लेकर खबर आ रही है वो एक हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहीं हैँ। जी हां खबर है कि इस फिल्म को लेकर वो काफी समय से तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में वो किस तरह का रोल करने वाली हैं इसको लेकर भी खुलासा हुआ है।
पता चला है कि जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाने वाली हैं। गौरतलब है कि ये वुमेन सीरीज होने वाली है जिसमें करीब 6 कहानियां दिखाई जाएंगी। इस सीरीज की लीड रोल में सिर्फ एक्ट्रेस ही नजर आने वाली हैं।

खबर है कि जैकलीन फर्नांडीज सीएसटी पुलिस स्टेशन में भी इस सीरीज के कुछ सीन्स शूट किए हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और अक्सर उनको लेकर किसी ना किसी तरह पोस्ट सामने आती हैं।

मदद के लिए आगे आईं हैं
गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आईं हैं। दरअसल अभिनेत्री ने जैकलीन ने हाल ही में यू ऑनली लिव वन्स (YOLO) नाम से अपना फाउंडेशन लॉन्च किया है...

सैनिटाइजर डोनेट
जहाँ कई एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की जरूरत को पूरा करने में मदद की जाती है। संगठन ने 1 लाख भोजन, स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाने और मुंबई पुलिस के बीच मास्क और सैनिटाइजर डोनेट करने की जिम्मेदारी ली है।

वीडियो आया था
उनका एक वीडियो कुछ समय पहले सामने आया था जिसमें वो खाना बनाती और बांटती हुईं नजर आ रहीं थीं।

तारीफ की थी
इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस ने काफी तारीफ की थी और उनको लेकर कहा था कि वो काफी नेक काम रहीं हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में जैकलीन भूत पुलिस फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग कुछ समय पहले शुरु हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











