प्रियंका चोपड़ा को इतने करोड़ किराया देंगी जैकलीन फर्नांडीज, 3 साल के लिए रेंट पर लिया घर!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की बात करें तो वो कितनी शानदार जिंदगी जीते हैं ये तो सभी जानते हैं। लग्जरी गाड़ियां और बेहतरीन घर इसमें सबसे पहले नंबर पर आता है। ऐसे में कंपटीशन भी काफी होता है कि कौन किससे बेहतर है। लेकिन आपने पहले नहीं सुना होगा कि किसी सितारे ने दूसरे सितारे का घर किराए पर लिया हो। लेकिन अब ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में चल रहा है।
दरअसल हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ऐसा किया है और प्रियंका चोपड़ा का घर किराए पर लिया है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ये घर तीन साल के लिए लिया जिसके लिए उन्होने अच्छी खासी रकम खर्च की है। खबरें हैं कि इस घर के लिए प्रियंका चोपड़ को जैकलीन 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये देने वाली हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी तेजी से वायरल हो रही है।
सलमान- शाहरुख के फैंस ने क्या कर डाला? करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में लगाई आग!


Click it and Unblock the Notifications