..................... Jacqueline Fernandez will now collaborate with AL Vijay for a horror thriller film! जैकलीन फर्नांडीज अब एएल विजय के साथ मिलकर करेंगी धमाका - Hindi Filmibeat

जैकलीन फर्नांडीज अब एएल विजय के साथ मिलकर करेंगी धमाका, हॉरर थ्रिलर फिल्म मार्च में होगी शुरु!

By Filmibeat Desk

जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह के साथ सर्कस की शूटिंग पूरी की है। और अब, जैकी का अगला प्रोजेक्ट थलाइवी के निर्देशक एएल विजय के साथ है। सूत्रों की माने तो, "यह अभिनेत्री के लिए एक नया स्पेस है और वह इस चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह करैक्टर कुछ ऐसा है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है और प्रेप्रशन्स अभी से शुरू हो चुकी है।

फिल्म की शूटिंग शुरू से अंत तक के शेड्यूल में 2 महीने की अवधि में लंदन में की जाएगी। जबकि फिल्मांकन मार्च में शुरू हो जाएगा, टीम इसे अप्रैल के अंत तक समाप्त कर देगी।"

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडीज

साथ ही, जैकलीन 'बच्चन पांडे' के प्रोमोशन के लिए भी तैयार हैं क्योंकि फिल्म इस साल होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है जिसमें जैकलीन के साथ अक्षय कुमार और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनेत्री के पास बच्चन पांडे, राम सेतु, अटैक, सर्कस और किक 2 जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिनकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ समय से लगातार जैकलीन फर्नांडीज लीगल कारणों से चर्चा में रहीं हैं। हालांकि अब वो पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान दे रहीं हैं। आने वाले सालों में उनकी आधा दर्जन फिल्में सामने आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X