सलमान खान की 'किक 2'.. एक्ट्रेस हो गई FINAL.. धमाकेदार सुपरहिट जोड़ी
जबसे किक 2 की घोषणा की गई है.. अफवाहें शुरु हो गईं कि फिल्म में किक एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज नहीं होगीं। बल्कि फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश की जा रही है। लेकिन बता दें, निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है।
धमाकेदार सीक्वल.. इस सुपरस्टार के साथ दिखेंगे अजय देवगन.. पहली बार!
साजिद नाडियाडवाला ने साफ तौर पर कहा है कि फिल्म में मेनलीड एक्ट्रेस जैकलीन ही होंगी। निर्देशक ने कहा, मैं एक साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा हूं। और मैं जैकलीन को ध्यान में रखकर ही लिख रहा हूं। फाइनल घोषणा स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

जैसे ही सलमान रेस 3 और भारत की शूटिंग खत्म कर लेंगे। किक 2 फ्लोर पर आ जाएगी। बता दें, फिल्म 2019 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन खुद साजिद नाडियाडवाला ही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications